हमारे बारे में ABOUT US
भगवा पार्टी एक विचारधारा है, एक संकल्प है और एक भविष्य है। हम भारत की गौरवशाली विरासत को संजोते हुए आधुनिक भारत के निर्माण के लिए समर्पित हैं।
हमारी विचारधारा (IDEOLOGY)
विचार धारा एवं संकल्प
उत्तर प्रदेश के लिए कार्य बिंदु
बेरोजगारी
भ्रष्टाचार
महिला संरक्षण
प्राचीनतम एवं आध्यात्मिक केन्द्रों का संरक्षण और वापस प्राप्त करना
किसानों को कर्ज मुक्त करना
हर घर एक रोजगार को लागू करना
रोजगार न देने की दशा में उचित बेरोजगारी भत्ता प्रदान करना
देश के युवा शक्ति को आतंकवादी गतिविधियों में ले जाने वाले संस्थानों को प्रतिबंधित करना
गरीब किसान परिवारों के लिए शिक्षा और बिजली दोनों निःशुल्क प्रदान करना
सरकार की गलत नीतियों द्वारा तोड़े गए गरीबों के घरों को पुनर्स्थापित करना
व्यापारियों के वाणिज्यिक संस्थान को चाहे वह सरकारी जमीन पर ही क्यों ना हो उन्हें विस्थापित ना किया जाना
युवाओं और व्यापारियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना
गाय माता को राज्य माता का दर्जा दिलाना और प्रदेश में गो हत्या प्रतिबंध करना
हमारा विज़न (Vision)
"हमारा विजन है - एक ऐसा भारत जहाँ संस्कृति, धर्म और राष्ट्रप्रेम के बीच संतुलन कायम हो, और सामाजिक सद्भाव की नई नींव रखी जाए। “मैं भारतीय हूँ” भावना जहाँ यह सुनिश्चित करेगी कि भारत केवल भूतकाल न रहे, बल्कि जीवंत सभ्यता और गौरवशाली सनातन संस्कृति के रूप में विश्व में स्थापित हो।"
हमारा मिशन (Mission)
"हमारा मिशन है कि हम सनातन मूल्यों को बढ़ावा दें और उनका सम्मान सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य की पीढ़ियों को धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक आधार मिल सके। पुनर्निर्माण और राष्ट्र के ऐतिहासिक विकास को जन-जन तक पहुँचाना हमारा लक्ष्य है। हमारा उद्देश्य है युवाओं को राष्ट्रप्रेम, नैतिकता और सामाजिक समरसता के साथ जोड़ना, जिससे एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो सके।"
हमारे मूल मूल्य (Our Values)
सत्य और ईमानदारी
प्रशासन में पारदर्शिता और सच्चाई ही हमारी शक्ति है।
सामाजिक न्याय
जाति, धर्म या वर्ग के भेदभाव के बिना सभी को समान अवसर।
राष्ट्रवाद
देश के हितों को निजी या राजनीतिक स्वार्थ से ऊपर रखना।
सांस्कृतिक गौरव
अपनी प्राचीन विरासत और धरोहर का संरक्षण और सम्मान।
लोकतंत्र
जनता की आवाज़ और उनके अधिकारों की सुरक्षा।
सशक्तिकरण
युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर और कुशल बनाना।
राष्ट्रीय अध्यक्ष का संदेश
"एक उज्ज्वल भविष्य के लिए हमें चुनिए । भारत में धर्मगत आधार पर राष्ट्र के बटवारे से खण्डित भारत एक, और हिन्दुस्तान के संविधान को 1947 के बटवारे के अनुरूप साकार करना । बाबा साहब अम्बेडकर के शुद्ध संविधान को प्रतिस्थापित कराना एवं उनके अनुरूप ही नए शुद्ध सनातन राष्ट्र का निर्माण करना है एवं सनातन में भेदभाव, जातिवाद को वैचारिक रूप से परिवर्तन की ओर ले जाना, एवं अखण्ड भारत का पुनर्निर्माण कर, स्वतंत्रता सेनानियों एवं सच्चे राष्ट्र भक्तों को उनके अधिकार का सम्मान राष्ट्र में प्रतिस्थापित कर राष्ट्र के सच्चे इतिहास को जन-जन तक लाना एवं राष्ट्र द्रोही, देश के गद्दारों द्वारा रची गई संविधान नीति एवं इतिहास की आमजन तक पहुचाना है।"
श्री राष्ट्रीय अध्यक्ष